बीजापुर जिले के पशु सखी एवं किसानों का तीन दिवसीय “गाय पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण” सम्पन्न
पशु चिकित्सा महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में एन एलआर एम अंतर्गत आयोजित किया गया



21 दिसंबर 2024 को पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय ,डी एस वी सी के वि.वि.दुर्ग में NLRM के तहत बीजापुर के पशु सखी एवं किसानों के लिए *” तीन दिवसीय गाय पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में प्रशिक्षण* का समापन समारोह डॉ के .के ध्रुव अतिरिक्त संचालक पशु पालन विभाग रायपुर,कुलपति डॉ आर आर बी सिंह, अधिष्ठाता एवं निदेशक विस्तार डा संजय शाक्य, कुलसचिव डा आर के सोनवाने, निदेशक अनुसंधान डॉ जी के दत्ता प्रशिक्षण आयोजक डॉ.रामचंद्र रामटेके, डॉ साबिर अनंत, डॉ शिवेश, प्राध्यापक तथा प्रदेश के बीजापुर जिले से आए 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.केसर परवीन के द्वारा किया गया।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में गाय की नस्ल, नस्ल सुधार, बछड़े, दूध वाली गाय का आवास, प्रबंधन, बीमारी, रोकथाम, टीकाकरण, कम लागत मे आहार प्रबंधन , शासन अंतर्गत विभिन्न योजना, डेयरी फार्म, चारा इकाई भ्रमण कराया गया। बीजापुर जिले के जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री हेमंत नंदनवार (आई ए एस) के विशेष प्रयास से NLRM बजट से बकरी पालन, मुर्गीपालन, गायपालन में 90 पशु सखी प्रशिक्षित हुए।।











