किसान सभा एवं क्रांतिक आदान वितरण कार्यक्रम: ग्राम बुंदेला बिलासपुर
इफको के तत्वावधान में ग्राम बुंदेला जिला बिलासपुर में अयोजित


इफको के तत्वावधान में ग्राम बुंदेला जिला बिलासपुर में इफको नैनो उर्वरक उपयोग पर आधारित किसान सभा एवं क्रांतिक आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इफको के पूर्व राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर. एस. तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं वर्तमान इफको राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर. के. एस. राठौर के उपस्थिती एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नैनो उर्वरक उपयोग आधारित किसान सभा में लगभग 45 ग्रामीण कृषकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम का संचालन उप-क्षेत्र प्रबंधक बिलासपुर, नवीन कुमार तिवारी द्वारा किया गया ।

श्री आर. एस. तिवारी द्वारा कार्यक्रम में इफको नैनो यूरिया तरल एवं नैनो डीएपी के उपयोग विधि, फसलोत्पादन में लाभ तथा पर्यावरण अनुकूलता पर विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही इफको के अन्य विशिष्ट उर्वरकों पर प्रकाश डालते हुए श्री आर. के.एस. राठौर द्वारा मृदा उर्वरा शक्ती के महत्व पर विस्तृत जानकारी दिया गया। । नैनो उर्वरक फसल की पैदावार बढ़ाने और पारंपरिक यूरिया , डीएपी व एनपीके खाद के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को कम करके किसानों की आय में सुधार करने में अहम भूमिका रखेगा । कार्यक्रम में चर्चा के दौरान ही रबी सीजन में लिए जाने वाली फसलों में नैनो डी.ए.पी द्वारा बीज एवं जड़ शोधन पर भी विस्तृतरुप से जानकारी उपस्थित किसानों को दिया गया। क्रांतिक आदान के अन्तर्गत चयनित किसानओं को नैनों डी.ए.पी, नैनों यूरिया, एनपीके तरल कंसोर्टिया एवं सागरिका तरल सरसों बीज के साथ उपलब्ध कराया गया। सभी किसानों का धन्यवाद करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया ।










