इफको छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधक बने डॉ. डी. के. सोलंकी


रायपुर: डॉ. डी. के. सोलंकी ने इफको छत्तीसगढ़ के नए राज्य विपणन प्रबंधक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे मध्य प्रदेश में राज्य विपणन प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।

डॉ. डी. के. सोलंकी अब छत्तीसगढ़ राज्य प्रबंधक के रूप में विपणन और प्रशासनिक कार्यों को देखेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम ने डॉ. सोलंकी के कुशल नेतृत्व में इफको को राज्य में नई ऊंचाइयों पर ले जाने और सहकारिता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

डॉ. सोलंकी के लंबे अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण, कृषि साधनों की उपलब्धता और ग्रामीण विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर ,राजेश गोले (उप-महाप्रबंधक) , दिनेश गांधी (उप-प्रबंधक), एवं अन्य राज्य कार्यालय के अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय अधिकारीगण उपस्थित रहें ।









