कंपनी समाचार

समिति कोपरा में इफको द्वारा कृषक जागरूकता कार्यक्रम

गरियाबंद : इफको द्वारा सेवा सहकारी समिति कोपरा, जिला गरियाबंद में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 60 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इफको क्षेत्रीय अधिकारी , साजिद राजा द्वारा कार्यक्रम में किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराना तथा आधुनिक नैनो उर्वरकों के माध्यम से उन्नत एवं संतुलित पोषण प्रबंधन की जानकारी प्रदान कर कार्यक्रम का संचालन किया गया । कार्यक्रमों के दौरान किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, बायो डी-कम्पोजर एवं एनपीके कंसोर्टिया के साथ इफको के नये उत्पाद नैनो जिंक व नैनो कॉपर के प्रयोग, उपयोग विधि एवं लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नैनो उर्वरक पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में अधिक प्रभावी होते हैं, जिससे कम मात्रा में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे न केवल उत्पादन लागत में कमी आती है, बल्कि मृदा की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलती है। सभा के दौरान विशेष रूप से रबी फसलों में नैनो डीएपी द्वारा बीज उपचार की वैज्ञानिक विधि को सरल भाषा में समझाया गया।

किसानों को बताया गया कि बुवाई से पूर्व नैनो डीएपी से बीज उपचार करने पर अंकुरण क्षमता में वृद्धि होती है, पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं तथा फसल की प्रारंभिक वृद्धि बेहतर होती है। इससे फसल को प्रारंभिक अवस्था में आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं और उपज में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त, नैनो यूरिया के छिड़काव से नाइट्रोजन की दक्षता बढ़ने, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर से सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर होने तथा बायो डी-कम्पोजर के प्रयोग से फसल अवशेषों के शीघ्र अपघटन एवं मृदा स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी गई। वहीं, एनपीके कंसोर्टिया के उपयोग से मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्म जीवों की सक्रियता बढ़ने और पौधों को संतुलित पोषण मिलने पर भी प्रकाश डाला गया। कृषक सभा के दौरान किसानों ने कृषि से संबंधित अपनी समस्याएं एवं अनुभव साझा किए, जिनका समाधान अधिकारी द्वारा किया गया।

किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने तथा नैनो उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इस प्रकार की जानकारीपूर्ण एवं जागरूकता आधारित सभाओं की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई। सेवा सहकारी समिति कोपरा में आयोजित यह कृषक सभा किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई, जो उन्हें नैनो आधारित आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने में आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button