कंपनी समाचार

कुरेली सहकारी समिति में इफको द्वारा किसान सभा आयोजित

कुरेली, 1 सितम्बर 2025 : कुरेली सहकारी समिति जिला बिलासपुर में इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरेली सहकारी समिति के अध्यक्ष ने की । इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में इफको राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर.के.एस. राठौर, उप-प्रबंधक प्रक्षेत्र श्री नवीन तिवारी, इफको एम.सी से श्री मनीष सिंह एवं समिति प्रबंधक श्री राजेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे।

सभा में श्री नवीन तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि नैनो यूरिया आधुनिक कृषि का क्रांतिकारी उत्पाद है, जिसमें केवल 500 मि.ली. प्रति एकड़ पर्याप्त होता है और यह 45 किलो दानेदार यूरिया का विकल्प है। इससे लागत घटती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। उन्होंने किसानों से इफको के नवीन उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।

श्री आर.के.एस. राठौर द्वारा किसानों को उर्वरकों के सही प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि –धान, गेहूँ जैसी फसलों में नैनो यूरिया का छिड़काव 25–30 दिन एवं 40–45 दिन पर करना चाहिए । यह दानेदार यूरिया का बेहतर विकल्प है ।  डीएपी (डायअमोनियम फॉस्फेट), फॉस्फोरस और नाइट्रोजन की पूर्ति करता है और इसे बुवाई के समय बेसल डोज़ के रूप में प्रयोग करना सबसे लाभकारी है। नैनो डी.ए.पी. का उपयोग भी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने नैनो डीएपी की जड़ उपचार एवं बीज उपचार विधियों की जानकारी देते हुए किसानों को इसका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया की जिंक दानों के भराव और रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए आवश्यक है, जबकि सल्फर , दलहनों एवं तिलहनों में प्रोटीन और तेल की मात्रा बढ़ाता है।

साथ ही नैनो जिंक, नैनो कॉपर एवं बायो-प्रोडक्ट्स के संतुलित उपयोग को भी आवश्यक बताया। सभी किसान भाईयों को इफको उत्पादों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हुए।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button