इफको द्वारा मानव स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित


बिलासपुर : जिला बिलासपुर के ग्राम हरदी कला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में इफको के तत्वावधान में मानव स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इफको क्षेत्रीय अधिकारी श्री नवीन तिवारी एवं एस.एफ.ए. श्री जयंत कौशिक द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कौशिक सहित कृषि विभाग के पूर्व ए.एस.डी.ओ. श्री लक्ष्मीप्रसाद कौशिक उपस्थित रहें ।

शिविर में डॉ. निलीमा खांडे द्वारा बच्चों एवं माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंद को कंबल तथा बच्चों को ब्रश व टूथपेस्ट भी वितरित कर जागरुकता लाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इफको द्वारा कृषि जानकारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने इफको के प्रति आभार व्यक्त किया।












