पीएम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम : समिति निर्धीपाली जिला बिलासपुर


विगत दिवस आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, निर्धीपाली, जिला बिलासपुर में पीएम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम का किसानों के बीच लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में इफको बिलासपुर से क्षेत्रीय अधिकारी नवीन कुमार तिवारी, समिति प्रबंधक नरेंद्र कश्यप, इफको एस.एफ.ए. भानु प्रताप कश्यप, जयंत कौशिक और क्षेत्र के उन्नत किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को संबोधित किया, जिसका लाइव प्रसारण समिति में टीवी के माध्यम से किया गया और सभी किसानों ने इसे उत्साहपूर्वक देखा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने किसानों के परिश्रम और कृषि क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की और कहा कि, “किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, उनका सशक्त होना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
इसके पश्चात श्री नवीन कुमार तिवारी द्वारा इफको के उत्पादों की जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से नैनो यूरिया के फायदे बताए। नैनो यूरिया पारंपरिक यूरिया का एक उत्कृष्ट विकल्प है, जो कम मात्रा में अधिक प्रभावी होता है। यह मिट्टी और जल को प्रदूषित किए बिना पौधों को आवश्यक नाइट्रोजन प्रदान करता है। पारंपरिक यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया 80% तक अधिक प्रभावशाली है, और इसकी केवल 500 मिलीलीटर की बोतल, 45 किलोग्राम सामान्य यूरिया के बराबर होती है। इससे किसानों की लागत में कमी आती है और फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। साथ ही, नैनो यूरिया पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक है।
कार्यक्रम में नैनो डीएपी, बायो डी-कंपोजर ,लिक्विड कंसोर्टिया और नए उत्पाद नैनो जिंक की भी जानकारी दी गई। अंत में भरत साहू किसान के खेत में नैनो जिंक का ट्रायल कराया गया, जिससे किसानों को उत्पाद की कार्यक्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके। सभी का धन्यवाद करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।










