

इफको द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के पुरूष एवं महिला ड्रोन उद्यमियों (ड्रोन दीदी) के लिये दिनांक 14.12.2024 को नैनो उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम समेति, इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय, कृषक नगर परिसर, रायपुर में सम्पन्न हुआ । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शशिकांत द्विवेदी, इफको आमसभा प्रतिनिधि एवं प्रदेश संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ,छत्तीसगढ़ तथा विशेष अतिथि श्री विजय ठाकुर, इफको आमसभा प्रतिनिधि उपस्थित थे साथ ही इफको के राज्य विपणन प्रबंधक, श्री आर.के.एस.राठौर , डॉ.एस.के.सिंह, उप-महाप्रबंधक, (कृ.से.) इफको, श्री राजेश गोले, उप-महाप्रबंधक,रायपुर, श्री दिनेश गांधी, उप-प्रक्षेत्र प्रबंधक, दुर्ग, श्री जय नारायण पटेल, राज्य प्रबंधक, कामन सर्विस सेंटर, रायपुर के साथ – साथ छत्तीसगढ़ राज्य से पधारे इफको ड्रोन दीदी/ पायलट, छत्तीसगढ़ राज्य फारमर प्रोडूसर कम्पनी के प्रबंधक, इफको के एस.एफ.ए. के अलावा कृषकगण सहित लगभग 120 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक, श्री आर.के.एस.राठौर द्वारा इफको के गतिविधियों एवं नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये उनके उपयोग की जानकारी दी गई ।
मुख्य अतिथि श्री शशिकांत द्विवेदी, इफको आमसभा प्रतिनिधि एवं प्रदेश संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी , द्वारा इफको नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ाने के बारे में चर्चा की तथा उनके द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ाने के लिये महाअभियान चलाया जा रहा है जिससे कि कृषकगण अधिक से अधिक नैनो उर्वरकों का उपयोग कर सकें एवं रासायनिक उर्वरकों से मिट्टी को होने वाले नुकसान से बचा जा सकें । विशेष अतिथि श्री विजय ठाकुर, इफको आमसभा प्रतिनिधि द्वारा भी नैनो उर्वरकों एवं इफको के अन्य उत्पादों सागरिका के बारे में उन्होंने कहा की स्वयं मैं भी इस उत्पाद का विक्रय करता हूं व इसका उपयोग भी कर रहा हूं तथा उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसके विक्रय सहकारी समितियों द्वारा अधिक लाभ अर्जित करने का मार्ग बताया ।
डॉ.एस.के.सिंह, उप-महाप्रबंधक, (कृ.से.) इफको, द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं इफको एनपीके कंसोर्टिया एवं बायो डी-कम्पोजर के बारे में चर्चा की तथा उनके उपयोग से खेती में लागत कम करने एवं भूमि, पर्यावरण तथा जल प्रदूषण कम करने की बात बतायी गई ।
श्री राजेश गोले, उप-महाप्रबंधक,रायपुर, द्वारा इफको ड्रोन के बारे में चर्चा की तथा ड्रोन के उपयोग के बारे में एवं नैनो के साथ – साथ अन्य उत्पाद का उपयोग ड्रोन के माध्यम से कैसे किया जाये इस बाबत विस्तार से चर्चा की गई । श्री दिनेश गांधी, उप-प्रक्षेत्र प्रबंधक, दुर्ग द्वारा इफको जलविलेय उर्वरकों एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।










