नैनो उर्वरक आधारित प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम : ग्राम पेंड्रावन जिला बेमेतरा


दिनांक 06/11/2024 को इफको नैनो क्लस्टर ग्राम परियोजना के अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन जिला बेमेतरा मे प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि श्री सुशील ग्वाल (प्रमुख पटेल) व श्री पंचरम सतनामी (जागरूक कृषक) रहें । कार्यक्रम डॉ. एस के सिंह(उपमहाप्रबंधक कृषि सेवा इफको) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दिनेश पटेल (कृषि मित्र व एफ पी ओ निर्देशक) एवं राहुल कोसरे (ग्राम समन्वयक) व 45 से अधिक कृषको की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन शुभम काले (कृषि स्नातक प्रशिक्षु) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कृषको को इफको के नैनो उर्वरको के साथ जैविक उत्पादों (सागरिका, एन.पी.के कोन्सोर्टिया एवं बायो डीकम्पोसर) की संपूर्ण जानकारी, उपयोग विधि, उनसे होने वाले फ़ायदे, एवं किसानो को होने वाले लाभ के बारे मे बताया गया तथा नैनो क्लस्टर ग्राम परियोजना की जानकारी देते हुए उसका भरपूर लाभ लेने के लिए निर्देशित किया गया ।

उपमहाप्रबंधक इफको द्वारा कृषको को समझाया गया कि दानेदार उर्वरको से होने वाले नुकसानों से बचने के लिए, उनके विकल्प के रूप मे नैनो उर्वरको, नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी का उपयोग करे एवं पर्यावरण को बचाने के साथ लागत कम करने के लिए जैविक उत्पादों का उपयोग करें । किसान सभा के पश्चात किसान पंचरम सतनामी के प्रक्षेत्र मे धान की फसल मे सभी ने नैनो उर्वरको के प्रभाव को देखा, जहाँ दानेदार उर्वरको का उपयोग आधा करने पर भी एवं नैनो डी.ए.पी से बीजोप्चार कर नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया एवं परिणाम संतोषजनक प्राप्त हुए हैं , इसे देखकर अन्य किसानो ने भी भविष्य में नैनो उर्वरको का उपयोग करने मे रुचि दिखाई ।










