कंपनी समाचार

धान की फसल को माहू से सुरक्षा देने के लिए नैटको क्रॉप हेल्थ साइंस ने नए उत्पाद ‘पामुक’ का किया भव्य लॉन्च

रायपुर। नैटको फार्मा (क्रॉप हेल्थ साइंस) द्वारा धान की फसल को माहू से सुरक्षा प्रदान करने के लिए नवीन तकनीक पर आधारित नए उत्पाद ‘पामुक’ का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित विक्रेता बंधुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को धान की फसल में माहू के प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना तथा फसल सुरक्षा के क्षेत्र में नवीन तकनीक और उत्पाद की जानकारी प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर श्री योगेंद्र जादौन, बिजनेस हेड – इंडिया-II, श्री संतोष पेनाक, मार्केटिंग हेड – इंडिया-II, श्री प्रताप सिंह, रीजनल बिजनेस हेड – छत्तीसगढ़ एवं श्री बी.एम. शुक्ला, जोनल मार्केटिंग हेड – छत्तीसगढ़ सहित कंपनी के अधिकारी एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ‘पामुक’ उत्पाद की विशेषताओं, उपयोगिता एवं किसानों के लिए इसके संभावित लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कंपनी के बिजनेस हेड श्री योगेंद्र जादौन ने बताया कि नैटको क्रॉप हेल्थ साइंस किसानों की उत्पादकता एवं लाभप्रदता बढ़ाने के लिए नवीन तकनीक एवं प्रभावी कृषि समाधान उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिष्ठित विक्रेता बंधुओं ने ‘पामुक’ के सफल लॉन्च पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे किसानों तक नवीन तकनीक एवं बेहतर फसल सुरक्षा समाधान पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान उत्पाद को लेकर विक्रेताओं में उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button