कंपनी समाचार

विपणन सहकारी समिति धमधा  – जिला दुर्ग में आदान वितरण कार्यक्रम

इफको द्वारा विपणन सहकारी समिति धमधा , जिला दुर्ग में क्रान्तिक आदान वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन दिनांक 06/01/2026 को किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों को आधुनिक, टिकाऊ एवं लागत-प्रभावी कृषि तकनीकों से अवगत कराना तथा पारंपरिक दानेदार उर्वरकों के विकल्प के रूप में इफको नैनो उर्वरकों को अपनाने हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के 70 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री आर. के. एस. राठौर (राज्य विपणन प्रबंधक, इफको) एवं श्री दिनेश गांधी (उप प्रबंधक विपणन, इफको ) रहें। कार्यक्रम का संचालन इफको दुर्ग क्षेत्रीय अधिकारी जिला शुभम काले द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम मे राज्य विपणन प्रबंधक, इफको द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए पारंपरिक दानेदार उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में दानेदार उर्वरकों के प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य प्रभावित होता है, लागत बढ़ती है और पर्यावरण को भी क्षति पहुंचती है। इसके बेहतर और आधुनिक विकल्प के रूप में उन्होंने इफको नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर को अपनाने की सलाह दी। राज्य विपणन प्रबंधक ने नैनो उर्वरकों की कार्यप्रणाली, सही मात्रा, छिड़काव की विधि एवं समय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरक कम मात्रा में अधिक प्रभावी होते हैं, जिससे पोषक तत्वों की दक्षता बढ़ती है, उत्पादन लागत कम होती है और फसल की गुणवत्ता में सुधार आता है। इस अवसर पर उप प्रबंधक विपणन इफको ने किसानों को इफको द्वारा संचालित मुफ्त दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी, जो किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभकारी है। साथ ही उन्होंने बायो डी-कंपोजर, एन.पी.के. कंसोर्टिया एवं अन्य जैव उर्वरकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में इफको क्षेत्रीय अधिकारी ने इफको के विभिन्न उत्पादों के समन्वित उपयोग पर जानकारी दी तथा किसानों को वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इफको के नैनो एवं जैव उत्पाद किसानों को अधिक उत्पादन, बेहतर लाभ और टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यक्रम के दौरान किसान श्री नरेंद्र सिंह ने नैनो उर्वरकों के उपयोग से अपनी फसल में प्राप्त सकारात्मक परिणामों को अन्य किसानों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से उनकी फसल की बढ़वार बेहतर हुई, खर्च में कमी आई और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उनके अनुभवों से उपस्थित किसान काफी उत्साहित एवं प्रेरित हुए। कार्यक्रम के अंत में इफको की ओर से चयनित किसानों को इफको नैनो उर्वरकों का कीट प्रदान किया गया। समग्र रूप से यह कार्यक्रम किसानों के लिए तकनीकी ज्ञानवर्धन, अनुभव साझा करने एवं उन्नत व आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिससे क्षेत्र में इफको नैनो उत्पादों के प्रति विश्वास और उपयोग को नई गति मिली है।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button