इफको क्रांतिक आदान वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन


दिनांक 02/01/2026 को ग्राम बोड़ा, जिला बालोद में इफको द्वारा क्रान्तिक आदान वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन इफको के क्षेत्रीय अधिकारी शुभम काले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समिति प्रबंधक श्री मोरध्वज साहू, ग्राम के सरपंच, मुख्य पटेल सहित कई जागरूक किसान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी किसानों को इफको नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों एवं बायो डी कंपोजर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इन उर्वरकों के चयनित उपयोग विधि के बारे में भी स्पष्ट मार्गदर्शन प्रस्तुत किया गया। विशेष तौर पर चयनित किसानों को इफको की ओर से उर्वरकों के साथ (फर्टिलाइजर इनपुट) किट प्रदान की गई, ताकि वे सीधे खेतों में परीक्षण कर सकें और अनुभव साझा कर सकें।


सभा में किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के फायदों, बीज उपचार, छिड़काव समय और मात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इफको क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बताया गया, नैनो उर्वरकों के प्रयोग से पौधों में पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग और रोग-प्रतिकारक क्षमता में वृद्धि देखा गया है । प्रारंभिक प्रदर्शन ने किसानों में नई टेक्नोलॉजी के प्रति उत्साह पैदा किया है । इससे लागत-उत्पादन अनुपात बेहतर होगा। इफको का उद्देश्य किसानों में जैविक-आधारित उर्वरकों और नैनो टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अधिक उत्पादन और स्थिर आय सुनिश्चित करना है । अधिक गांवों में किसानों के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणा कृषि समुदाय को नवीनतम उर्वरक तकनीकों के लाभ के बारे में जागरूक बनाना और प्रयोगात्मक प्रदर्शन को बढ़ावा देना है ।


कार्यक्रम के अंत में किसान श्री सुलेश कुमार साहू के खेत में अरहर की फसल का अवलोकन किया गया और नैनो डी.ए.पी. के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन किसानों के बीच अत्यधिक उत्साह और उम्मीद जगा गया, क्योंकि नैनो उर्वरकों के लाभ स्पष्ट रूप से दिखाई दिए।










