नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का सहकारी प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रम
जिला रायपुर की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधक, सुपरवाइजर और समिति प्रबंधकों के लिए इफको द्वारा नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का धान फसल में किसानों से सही उपयोग करवाने हेतु सहकारी प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


दिनांक 19 जूलाई 25 को जिला रायपुर की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधक, सुपरवाइजर और समिति प्रबंधकों के लिए इफको द्वारा नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का धान फसल में किसानों से सही उपयोग करवाने हेतु सहकारी प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल एम्बेसडर, रायपुर छत्तीसगढ़ में श्रीमती अपेक्षा व्यास, सीईओ, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश कुमार राठौर, राज्य विपणन प्रबंधक इफको छत्तीसगढ़ द्वारा की गई। कार्यक्रम में 135 प्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नैनो डीएपी तरल से धान बीज उपचार, लाईचौपा धान बीज उपचार, धान थरहा उपचार एवं धान रौपा जड़ उपचार की विधियों को विस्तार से डिमांस्ट्रेशन करके समझाया गया। नैनो यूरिया के उपयोग का कब और कैसे उपयोग करना है, बताया गया। सभी फसलो में दानेदार खाद की आधी मात्रा का उपयोग प्रारंभिक अवस्था में 30-35 दिनों में करना है एवं इसके बाद टाप ड्रेसिंग के समय पर नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को मिलाकर, पत्तों पर छिड़काव करें (प्रति 15 लीटर पम्प में 60 एम.एल. नैनो डीएपी और 60 एम.एल. नैनो यूरिया मात्रा)
धान की गबौट अवस्था (पोटर पानी) के 07 दिन पूर्व नैनो यूरिया का छिड़काव करें ( 60 एम.एल. प्रति 15 लीटर पम्प ) इस समय दानेदार यूरिया का उपयोग नहीं करना चाहिए।
श्री राठौर, राज्य विपणन प्रबंधक इफको द्वारा किसानों के द्वारा अत्यधिक रासायनिक खादों के उपयोग करने से खेत की मिट्टी -पानी और हवा को हों रहे नुकसान के बारे में समझाया गया । वर्तमान खरीफ धान फसल में नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने और दानेदार खादो का उपयोग आधा करने से हम खेत की मिट्टी पानी को हो रहे नुकसान को कम कर सकते हैं और धान फसल की भरपूर पैदावार ले सकते हैं। नैनो उर्वरकों के उपयोग से हम खाद पर भारत सरकार द्वारा की जा रही सब्सीडी के लाखों करोड़ रुपए भी बचा सकते हैं।
श्री दिनेश कुमार गांधी उपक्षेत्र- प्रबंधक कृषि सेवा द्वारा जैविक खाद एनपीके कन्सौर्टिया तरल का उपयोग करने का तरीका विस्तार से बताया गया।
श्रीमती अपेक्षा व्यास सीईओ, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के द्वारा नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग को वर्तमान परिस्थितियों में प्रोत्साहित करने को कहा गया । फसल बीमा, धान खरीदी पंजीयन, ट्रैक्टर फायनेंस के कार्यो में गति लाने का निर्देश दिया गया।
श्री राजेश कुमार गोले उप महाप्रबंधक विपणन इफको रायपुर द्वारा प्रबंधकों को समितियों को लाभ मे लाने के लिए नैनो डीएपी और नैनो डीएपी के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। नैनो डीएपी और नैनो यूरिया उपयोग प्रोत्साहित करने से समितियों को परिवहन ख़र्च में उल्लेखनीय कमी हो सकती है। नैनो डीएपी नैनो यूरिया बाटल ,किसानों को भी लाने ले जाने में आसान है और भंडारण करने में आसान है।
कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश कुमार गांधी इफको उपक्षेत्र- प्रबंधक कृषि सेवा और आभार प्रदर्शन श्री राजेश कुमार गोले उप महाप्रबंधक विपणन इफको रायपुर द्वारा किया गया।










