कंपनी समाचार

इफको द्वारा लैंप्स सिरिसगुडा (बस्तर) में कृषक सभा आयोजित, नैनो तकनीक को अपनाने पर चर्चा

दिनांक 28.06.2025 को लैंप्स सिरिसगुडा, जिला बस्तर में इफको द्वारा कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सभा के मुख्य आतिथ्य में इफको से राज्य विपणन प्रबंधक श्री.आर.के.एस. राठौर,एवं उप क्षेत्र प्रबंधक दिनेश गांधी ,जनपद सदस्य श्री गंगाराम जी व लैंप्स प्रबंधक श्री रुपनाथ पाणिग्रही एवं क्षेत्र के 80  प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

सभा में  राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा धान एवं मक्का फसल में इफको  के नैनो उर्वरकों (नैनो डीएपी व नैनो यूरिया) के उपयोग की विधि, खुराक व लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को इन उर्वरकों के सही समय व मात्रा में प्रयोग के माध्यम से उत्पादन लागत में कमी व मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने की दिशा में मार्गदर्शन किया,साथ ही नैनो उत्पादों की खरीदी पर मिलने वाले दुर्घटना बीमा लाभ की जानकारी भी किसानों को दी गई।

इसके उपरांत जनपद सदस्य व लैंप्स प्रबंधक  ने कृषकों को सरल भाषा में समझाते हुए रासायनिक उर्वरकों का उपयोग आधा करने तथा उसके स्थान पर इफको नैनो उर्वरकों  उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया ।

कार्यक्रम के दौरान डीएपी के विकल्प, जैव एवं नैनो उर्वरकों के लाभ, मृदा परीक्षण की आवश्यकता, बायोडीकंपोज़र के प्रयोग तथा दुर्घटना बीमा योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी उपस्थित उप क्षेत्र प्रबंधक द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने विषयवस्तु में गहरी  रुचि दिखाई तथा कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री शिवशंकर मिश्रा द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम किसानों के बीच आधुनिक एवं  कृषि तकनीकों  एवं नैनो उर्वरकों नैनो डीएपी व नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सफल प्रयास रहा।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button