कंपनी समाचार

नैनो उर्वरक उपयोग पर जिला धमतरी में सहकारी संगोष्ठी

इफको का पहल

धमतरी 11 मार्च 2025 : नैनो उर्वरकों के उपयोग हेतु संगोष्ठी का आयोजन जिला धमतरी में इफको क्षेत्रीय अधिकारी लाल बहादुर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलरामगिरी गोस्वामी (नोडल अधिकारी धमतरी) , विशिष्ट अतिथि किशनचंद यदु (धमतरी ब्रांच प्रबंधक) रहें । यह कार्यक्रम डॉ एस.के. सिंह (उप महाप्रबंधक इफको रायपुर) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में कृष्ण कुमार साहू ( सम्बलपुर ब्रांच प्रबंधक ), महेंद्र कुमार गौर ( कोर्रा ब्रांच प्रबंधक ), टेकराम सिन्हा (नारी ब्रांच प्रबन्धक), अशोक कुमार साहू ( मरौद ब्रांच प्रबंधक ), एवं टिकेंद्र बैस ( कुरुद ब्रांच प्रबंधक ) के साथ साथ धमतरी जिला के सभी समिति प्रबंद्गक एवं सदस्यगण उपस्थित रहें , कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम में डॉ. एस.के.सिंह उप महाप्रबंधक रायपुर द्वारा इफको का परिचय दिया एवं साथ ही इफको उत्पाद नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी पर विस्तार रुप से चर्चा की । साथ ही जैव उर्वरक एन.पी.के. कंसोर्टिया , बायो-डिकंपोजर ,जल विलेय उर्वरक, विशिष्ट उर्वरक ,सागरिका, इत्यादि के उपयोग विधि, सावधानी, महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व अन्य उत्पाद का विक्रय कर लाभ अर्जित करने के साथ व्यवसाय विविधीकरण के बारे में जानकारी दिया गया | नाइट्रेट आयन के मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव, जल-मिट्टी-वायू प्रदूषण के विविध स्थिति के बारे में बाताया गया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन इफको क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा किया गया एवं समापन किया गया ।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button