कंपनी समाचार

इफको बाजार फ्रेंचाइजी, बिजनेस एसोसिएट बैठक संपन्न

एन.के. भाटिया मुख्य परिचालन अधिकारी नई दिल्ली उपस्थित रहे

रायपुर | जनवरी 2025 को इफको बाजार फ्रेंचाइजी, इफको बाजार बिजनेस एसोसिएट एवं इफको बाजार स्टोर हेतु समीक्षा बैठक माननीय एन.के. भाटिया मुख्य परिचालन अधिकारी नई दिल्ली की अध्यक्षता में होटल एम्बेसडर्स स्थान रायपुर मे आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इफको राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर.के.एस. राठौर एवं विशेष अतिथि इफको उपमहाप्रबंधक डॉ.एस.के. सिंह रहे। एवं कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अधिकारी उपमहाप्रबंधक, श्री राजेश गोले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राज्य के लगभग 35 इफको बाजार फ्रेंचाइजी, इफको बाजार बिजनेस एसोसिएट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा राज्य में चल रही इफको कि गतिविधीयों के बारे में जानकारी दी गयी एवं इफको बाजार से जुड़ने की प्रक्रिया एवं फायदो के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी गयी। एवं उपस्थित सभी इफको बाजार प्रतिनिधीयों को यह भी बताया गया कि राज्य में 49 ड्रोन उद्यमी कार्यरत है जो कि अलग-अलग क्षेत्रो में नैनो उर्वरको का छिड़काव करते है। इसके बाद उपमहाप्रबंधक द्वारा पावर-प्वाईंट प्रजेन्टेशन एवं विडियो के माध्यम से इफको के मुख्य उत्पाद नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका, जल विलय उर्वरक, विशिष्ट उर्वरक, जैव उर्वरक के बारे में विस्तार रूप से जानकारी प्रदान किया गया। ई-बाजार एप्लीकेशन जो कि ऑनलाईन प्लेटफॉर्म उसका प्रदर्शन किया गया।

माननिय मुख्य प्ररिचालन अधिकारी द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुए व्यवसायिक विविधिकरण में इफको के गैर-अनुदानित उत्पादो के लाभो के बारे में बताया गया। एवं रासायनिक उर्वरको के हो रहे अंधाधुंध प्रयोग के नुकसान के बारे में बताया गया। एवं इनसे नैनो उर्वरक फायदेमंद है इसकी जानकारी दी गयी। सभी का मनोबल बढ़ाते हुए इफको उत्पादो की अच्छी बिक्री का संदेश दिया गया।

उपस्थित सभी प्रतिभागियो के समस्या का समाधान किया क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा किया गया। एवं उत्पादो से संबंधित प्रश्नों के उत्तर क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा दिए गये। सभी का धन्यवाद के साथ कार्यक्रम की समाप्ती की गयी।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button