कंपनी समाचार

इफको की नैनो यूरिया नैनो डीएपी पर सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम सरगांव, जिला मुंगेली में संपन्न

दिनांक 27/01/2025 को बिल्हा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सरगांव जिला मुंगेली के प्रांगण में इफको नैनो उर्वरक उपयोग पर आधारित सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित ब्रांच पथरिया एवं सरगांव के अंतर्गत समितियों के समिति अध्यक्ष एवं समिति प्रबंधक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एक दिवसीय नैनो उर्वरक उपयोग आधारित कृषि एवं सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम इफको आम सभा सदस्य श्री जगदीश भारती की अध्यक्षता एवं इफको छत्तीसगढ़ के राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर.के.एस. राठौर के उपस्थित एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन इफको उप-क्षेत्र प्रबंधक नवीन कुमार तिवारी द्वारा किया गया । कार्यकर्म में 45 समिति प्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष शामिल हुये।

कार्यक्रम में इफको नैनो यूरिया तरल एवं नैनो डीएपी के उपयोग विधि, फसलोत्पादन में लाभ, पर्यावरण अनुकूलता एवं इफको उत्पादों का समितियों के व्यावसायिक विविधिकरण में योगदान पर विस्तृत जानकारी इफको राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा दिया गया एवं इफको के उर्वरकों पर निशुल्क बिमा योजना के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में चर्चा के दौरान इफको के अन्य विशिष्ट एवं सूक्ष्म पोषक तत्व आधारित उर्वरकों, जैव तरल, जल विलेय उर्वरक पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्रतिभागियों को दिया गया और उपस्थित समिति अधिकारियों को इफको उत्पादों के माध्यम से फसलोत्पादन में होने वाले लाभ से अवगत कराया गया।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button