Uncategorized

सत्य साईं महिला बहुउद्देशीय सहकारी मर्यादित (फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन)  टेकारी-रायपुर का राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंधन मंडल के सदस्यों ने  किया भ्रमण

कुमारी गिरिजा बंजारी अध्यक्ष सत्य साईं महिला बहुउद्देशीय सहकारी मर्यादित ने दी जानकारी

29 नवंबर 2024 : राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंधन मंडल के सदस्य श्री धनंजय कुमार सिंह और क्षेत्रीय संचालक श्री कैलाश कुमार कौशिक, कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के डॉ. विवेक स्वर्णकार, डॉ. चंद्रमणि साहू डॉ. प्रेमशंकर  तिवारी ने  सत्य साईं महिला बहुउद्देशीय सहकारी मर्यादित (फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन)  टेकारी-रायपुर का भ्रमण किया| श्री धनंजय कुमार सिंह द्वारा फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन  में हो रहे कार्य व उत्पाद को देश-विदेश तक कैसे पहुंचाए एवं कैसे बढाएं के बारे में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन दिए|

सत्य साईं महिला बहुउद्देशीय सहकारी मर्यादित (फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन)  के महिला सदस्यों द्वारा मल्टीग्रेन आटा, बी-टेक्स, लीपबाम, हल्दी-मिर्च-धनिया पावडर, हर्बल साबुन, मुर्रा जैसे उत्पाद तैयार की जा रही है एवं कृषि केंद्र एवं दवाई दुकान संचालित की जा रही है| कुमारी गिरिजा बंजारी अध्यक्ष सत्य साईं महिला बहुउद्देशीय सहकारी मर्यादित ने बताया कि यह संगठन क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा आगामी समय में इस संगठन के माध्यम से अधिक से अधिक महिला सदस्यों को जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु विशेष प्रयास करेगी|

इस दौरान श्रीमती हेमलता साहू उपाध्यक्ष, श्री मोहन साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी , कु. अन्नू साहू एकाउंटेंट एवं अन्य सदस्य सत्य साईं महिला बहुउद्देशीय सहकारी मर्यादित उपस्थित थे|

 

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button