

इफको के तत्वावधान में ग्राम बोङसरा ब्लाक तखतपुर जिला बिलासपुर में कृषि जलवायु क्षेत्र अंतर्गत धान फसल में इफको नैनो डी.ए.पी. उपयोग आधारित प्रदर्शन पर किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन डा. शिल्पा कौशिक, विषय विशेषज्ञ शस्य विज्ञान, कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य एवं ग्राम सरपंच श्रीमती चंद्रिका मरावी की अध्यक्षता तथा इफको के राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर. के. एस. राठौर के उपस्थिती एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों एवं विषय विशेषज्ञ के रुप में डा. एकता ताम्रकार विषय विशेषज्ञ कीट विज्ञान, के.वी.के. बिलासपुर, श्रीमती शिल्पा श्रीवास्तव, कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड तखतपुर तथा श्रीमती माधुरी करिहार, कृषि ग्रामीण विस्तार अधिकारी, ग्राम बोङसरा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन इफको उप-क्षेत्र प्रबंधक बिलासपुर नवीन कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

किसान दिवस कार्यक्रम में लगभग 125 ग्रामीण महिला एवं पुरुष कृषकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में इफको नैनो डी.ए.पी. तरल के उपयोग विधि, फसलोत्पादन में लाभ तथा पर्यावरण अनुकूलता पर विस्तृत जानकारी श्री आर. के.एस. राठौर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में चर्चा के दौरान ही फसल विविधिकरण के अन्तर्गत गेहूं, सरसों तथा अन्य रबी फसलों को सम्मिलित करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर देते हुए पर्यावरण पर इससे होने वाले लाभों पर विस्तृत जानकारी डा. शिल्पा कौशिक द्वारा उपस्थित ग्रामीण किसानों को दिया गया।
किसान दिवस कार्यक्रम में कृषि विभाग तखतपुर बिलासपुर से कृषि विकास अधिकारी श्रीमती शिल्पा श्रीवास्तव ने शासन की योजनाओं से अवगत कराया। डा. एकता ताम्रकार ने धान फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदाय किया। कार्यक्रम में चर्चा के दौरान ही इफको विशिष्ट उर्वरकों के उपयोग विधि एवं लाभ से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया। किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान कृषि अधिकारियों/ वैज्ञानिकों एवं ग्रामीण किसानों के साथ धान फसल में नैनो डी.ए.पी. फसल प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया।









