सरकारी योजनाएं

हल्दी-अदरक की खेती के लिए 49,800 रुपये तक अनुदान

‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा लाभ

मसाला फसलों के रकबे को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग बालोद ने खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए हल्दी और अदरक की खेती पर आकर्षक अनुदान देने की घोषणा की है। राज्यपोषित मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के तहत किसानों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लाभ दिया जाएगा।

उद्यानिकी विभाग के अनुसार जिले में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी तथा 33 हेक्टेयर क्षेत्र में अदरक उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसान अपने नजदीकी शासकीय उद्यान रोपणी या उद्यानिकी कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि प्रमाणित एवं आधार बीज के उपयोग पर किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा। हल्दी की खेती में प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल बीज उपयोग करने पर 47 हजार रुपये तथा अदरक की खेती में प्रति हेक्टेयर 15 क्विंटल बीज लगाने पर 49 हजार 800 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। विभाग ने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए किसान उद्यानिकी विभाग के तकनीकी सहायकों एवं स्थानीय प्रगतिशील किसानों से संपर्क कर सकते हैं।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button