राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन


मुंगेली | भारत एक कृषि प्रधान देश है , किसानों के हितों और अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान नेता भारतरत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन किसानों के सम्मान, उनके योगदान और उनके सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में जिला मुंगेली के मार्केटिंग सोसायटी, सरगांव में इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। किसान सभा में श्री आर.के.एस. राठौर (इफको राज्य विपणन प्रबंधक) एवं श्री नवीन तिवारी (इफको उप प्रबंधक विपणन बिलासपुर) द्वारा किसानों को इफको नैनो उर्वरकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के लाभ, सही उपयोग विधि, लागत में कमी पर जानकारी दी ।

राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा पारंपरिक यूरिया एवं डी.ए.पी. से बेहतर नैनो उर्वरकों को बताया गया क्योंकि इसका 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा सिधा फसल को मिलती है तथा पर्यावरण संरक्षण पर इसके सकारात्मक प्रभावों को समझाया, बल्कि, इनके उपयोग से किसानों को अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त करने में सहायता मिलती है। साथ ही उप प्रबंधक विपणन द्वारा इफको के अन्य , जल विलय उर्वरक , विशिष्ट उर्वरक , जैव उर्वरको के बारे में जानकारी दी गई । इफको के अन्य नये उत्पाद , नैनो जिंक , नैनो कापर , जैव-उत्प्रेरकों के बारें में भी बताया गया ।
चौधरी चरण सिंह का सपना था कि किसान आत्मनिर्भर बने और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़े। इफको जैसे सहकारी संस्थान किसानों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार से जोड़कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। किसान सशक्त होगा, तभी भारत समृद्ध बनेगा — यही चौधरी चरण सिंह जी का संदेश है।










