

परिचय : स्ट्रॉबेरी जैम एक स्वादिष्ट और पौष्टिक प्रशंसकृत खाद्य उत्पाद है, जिसे पके हुए ताजी स्ट्रॉबेरी फल से बनाया जाता है। यह मीठा और सुगंधित जैम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है, खासकर बच्चों और मिठाइयों के शौकीनों के बीच। स्ट्रॉबेरी की प्राकृतिक मिठास और खट्टास का मेल इस जैम को एक अनूठा स्वाद देता है, जो ब्रेड, रोटी, पेनकेक, डोसा, और कई अन्य व्यंजनों के साथ बेहतरीन लगता है। (Strawberry Jam)
🍓 पोषण मूल्य (प्रति 100 ग्राम)
| घटक | अनुमानित मात्रा |
| ऊर्जा | 250 – 300 किलो कैलोरी |
| कार्बोहाइड्रेट | 60‑75 ग्राम |
| शुगर | 50‑65 ग्राम |
| प्रोटीन | 0.3‑1.0 ग्राम |
| वसा | बहुत कम, लगभग 0‑0.5 ग्राम |
| आहार रेशा | 0.5‑1.0 ग्राम |
| नमक / सोडियम | न्यून मात्रा |
आवश्यक सामग्री स्ट्रॉबेरी जैम बनाने के लिए सही और ताजी सामग्री का उपयोग करना बहुत जरूरी होता है, ताकि जैम स्वादिष्ट और गुणवत्ता में उत्तम बने। आमतौर पर निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती हैः
| ताजी स्ट्रॉबेरी | लगभग 1 किलो अच्छी, पकी हुई और बिना खराबी वाली स्ट्रॉबेरी का चयन करें। |
| चीनी | लगभग 800 ग्राम जैम को मीठा और संरक्षित रखने के लिए चीनी जरूरी है। |
| नींबू का रस | 2 टेबलस्पून नींबू का रस जैम में प्राकृतिक एसिडिटी लाता है और जैम को सही गाढ़ा बनाने में मदद करता है। |
| पेक्टिन | 10 ग्राम (वैकल्पिक) पेक्टिन एक प्राकृतिक जेल बनाने वाला पदार्थ है जो जैम को गाढ़ा करने में मदद करता है। |
| पानी | थोड़ा (आवश्यकतानुसार) |
स्ट्रॉबेरी जैम बनाने की प्रक्रिया
- ताजी स्ट्रॉबेरी लें, लाल और बिना दाग वाली चुनें। उन्हें साफ पानी से अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- कटे हुए टुकड़ों को मिक्सर में पीसकर प्यूरी बना लें। अब यह मिश्रण जैम का मुख्य आधार बनेगा।
- एक बर्तन में स्ट्रॉबेरी प्यूरी, चीनी और नींबू का रस डालें। नींबू का रस स्वाद और प्राकृतिक प्रिज़र्वेटिव का काम करता है।
- मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। ताकि वह नीचे ना जले और सब कुछ अच्छी तरह मिक्स हो।
- जरूरत हो तो थोड़ा पेक्टिन मिलाएं, इससे जैम जल्दी गाढ़ा होता है। (पेक्टिन वैकल्पिक है दृ बिना इसके भी जैम बन सकता है)
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह जैम जैसा गाढ़ा न दिखने लगे। उबालते समय झाग हटाते रहें।
- गाढ़ापन जांचने के लिए थोड़ी-सी जैम प्लेट पर डालें और ठंडी करें। यदि वह फैलती नहीं है, तो जैम तैयार है।
- अब गैस बंद करें और गर्म जैम को साफ, सूखे कांच के जार में भरें। जार पूरी तरह सूखा होना चाहिए वरना जैम खराब हो सकता है।
- जार को ठंडा होने दें, फिर अच्छी तरह से बंद करके ठंडी जगह स्टोर करें। जैम फ्रिज में रखें तो हफ्तों तक सुरक्षित रहता है।
उपयोग : स्ट्रॉबेरी जैम का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। यह नाश्ते में ब्रेड या टोस्ट के साथ खाया जाता है, बच्चों के टिफिन में स्वाद बढ़ाने के लिए दिया जाता है, और इसे डेज़र्ट या बेकिंग में भी मिलाया जाता है। इसके अलावा, स्ट्रॉबेरी जैम को फ्रिज में स्टोर करके लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
स्वास्थ्य लाभ : स्ट्रॉबेरी जैम में मौजूद स्ट्रॉबेरी के पोषक तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। विटामिन सी की उपस्थिति त्वचा को स्वस्थ बनाती है और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है।
लेखक :
लिशा तंबोली, डॉ. संगीता एवं खुशबू साहू
पं. किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, राजनांदगांव (छ.ग.)










