राज्य

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय (पोटा केबिन) कर्मचारी अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले

छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाडा, सुकमा एवं नारायणपुर में संचालित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय (पोटा केबिन) में कार्यरत भृत्य, चौकीदार, रसोइया सहायक, मुख्य रसोइया कर्मचारी नियमित करने एवं प्रति माह दी जाने वाली मानदेय में वृद्धि करने बाबत विगत दिवस इन्द्रावती भवन रायपुर में श्री मुन्ना लाल मरकाम महामंत्री जिला दंतेवाडा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा| (

प्रतिनिधि मंडल में पोताकेबिन कमचारी कल्याण संघ के  श्री नारायण मरकाम कार्यकारणी अध्यक्ष, श्री राजूसोड़ी उपाध्यक्ष बस्तर संभाग, विष्णु डेरहा कोषाध्यक्ष बस्तर संभाग, श्री अजय पुजारी जिला अध्यक्ष जिला बीजापुर, श्री लखू पोड़ियाम जिला अध्यक्ष जिला दंतेवाड़ा, श्री अवधेश कुहारामी जिला अध्यक्ष जिला सुकमा, श्री खेमलाल पोठाई जिला अध्यक्ष जिला नारायणपुर सम्मिलित थे|

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-34, दंतेवाडा-17, सुकमा-18 एवं नारायणपुर-2 में संचालित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय (पोटा केबिन) में भृत्य/चौकीदार, रसोइया सहायक, मुख्य रसोइया विगत अनेक वर्षों (2011) से कार्यरत है| ये विद्यालय जिला के अत्यंत दुर्गम एवं सुरक्षा के दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में है जहाँ इस क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक का शिक्षा दिया जाता है तथा जहाँ नियमित कर्मचारी कार्य नहीं करना चाहता है| उक्त 4 जिलों में 800 से अधिक अनियमित कर्मचारी कार्यरत है | ये कर्मचारी उस क्षेत्र के मूल निवासी है| चूँकि यह विद्यालय आवासीय है इसलिए उक्त अनियमित कर्मचारियों को विद्यालय परिसर में रहकर 24 घंटे सेवाएँ देना होता है| ऐसे दुर्गम एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में कार्य करने बावजूद उक्त अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तुलना में आधे से कम वेतन दिया जाता है|

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button