विकसित कृषि संकल्प अभियान और सुशासन तिहार – ग्राम भैंसा, आरंग , जिला रायपुर


छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने दिनांक 29.05.2025 को जिला रायपुर के आरंग विधानसभा के ग्राम भैंसा में विकसित कृषि संकल्प अभियान और सुशासन तिहार के संवाद से समाधान शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहें । इफको द्वारा कार्यक्र्म में स्टाल लगा कर हिस्सा लिया गया था । स्टाल के माध्यम से इफको द्वारा आये सभी किसानों को इफको के उत्पाद , नैनो यूरिया , नैनो डीएपी, बायो-फर्टीलाइजर , विशिष्ट उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गई एवं इससे जुड़े उपयोग तरीकों हेतु लिफलेट भी दिये गये । डीएपी उर्वरक की किल्ल्त के समय में अन्य फास्फेटिक उर्वरकों का उपयोग करने की सलह दी गई ।

इफको के स्टाल में नमो ड्रोन दीदी , श्रीमती चंद्रकली वर्मा , ग्राम चंद्रखुरी, जिला रायपुर से एवं ड्रोन पायलेट , श्री पंकज साहु ग्राम रोहांसी जिला बलौदा बाज़ार से भी अपने ड्रोन के साथ स्टाल में उपस्थित रहें एवं ड्रोन से जुड़ी जानकारी किसानों तक पहुंचाई । माननीय मुख्यमंत्री के स्टाल विजिट के दौरान नैनो डीएपी से बीजोप्चार, थर्रा उपचार, रोपा-उपचार का तरीका एवं नैनो डीएपी नैनो यूरिया से छिड़काव के फायदों के बारे में जानकारी दी गई ।
नमो ड्रोन दीदी से मिल कर माननीय मुख्यमंत्री ने उनकी कार्यशैली के बारे में चर्चा की । कार्यक्रम में श्री राम विचार नेताम माननीय मंत्री कृषि विकास एवं किसान कल्याण , रायपुर के कलेक्टर महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह व कृषि विभाग से भी कई अधिकारीगण उपस्थित रहें । कार्यक्रम में इफको से उप-महाप्रबंक रायपुर, श्री राजेश गोले , क.क्षेत्र प्रतिनिधि मुस्कान तिवारी , एस.एफ.ए. देवी दयाल यादव स्टाल में उपस्थित रहें एवं किसानों का संबोधन किया ।










