राज्य

इफको मृदा परीक्षण अभियान – ग्राम नवापारा, जिला रायगढ़

दिनांक 17/05/2025 को ग्राम नवापारा, जिला रायगढ़ में इफको द्वारा मृदा परीक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री आर. के. एस. राठौर (राज्य विपणन प्रबंधक, इफको), श्री के डी महंत (मृदा वैज्ञानिक, कृ.वि.केंद्र), श्री मनोज साहू (निकरा परियोजना प्रबंधक), श्री सौरभ दुबे (लेखपाल अधिकारी,इफको),श्री साजिद रजा ( इफको क्षेत्रीय अधिकारी , महासमुंद) रहें । ग्राम के 50 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया । कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक, इफको द्वारा इफको के नवीन नैनो उर्वरकों पर विस्तृत रूप से किसानों को जानकारी दी गई एवं इसके पश्चात चर्चा एवं प्रश्नोत्तरी की गई । मृदा वैज्ञानिक, कृ.वि.केंद्र द्वारा मृदा स्वास्थ, मृदा परीक्षण पर जानकारी दी गई । मृदा नमूना एकत्रित करने की विधि एवं मृदा नमूना विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं नैनो उर्वरकों न बायो-फर्टिलाइजर के उपयोग पर जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम का समापन किसान श्री होमेश्वर पटेल जी के खेत पर मृदा नमूने लेने की प्रायोगिक विधि के प्रदर्शन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन इफको रायगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी श्रि भूपेन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया ।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button