राज्य

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 41 IAS अफसरों के प्रभार बदले गए, कई कलेक्टर्स के भी तबादले

श्री राहुल देव बने संचालक कृषि

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश के कई कलेक्टर्स, कई सचिवों, आयुक्तों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा, सदस्य, राजस्व मंडल, अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है।
वहीं अवनीश कुमार शरण, कलेक्टर, जिला-बिलासपुर को आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली के कलेक्टर बदले गए हैं।

विस्तृत सूची देखें;

 

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button