केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी
48.66 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को 2 प्रतिशत लाभ


महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों में वृद्धि के कारण राजकोष पर प्रति वर्ष 6614.04 करोड़ रुपये का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। इससे लगभग 48.66 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। यह वृद्धि 7 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है।
सरकारी कर्मचारियों की मांग और अनुमानित वृद्धि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की जाए। हालांकि, इस बार सरकार ने 2% की ही वृद्धि की है। आमतौर पर महंगाई भत्ते में 3 से 4% तक की बढ़ोतरी होती है, लेकिन मौजूदा आर्थिक स्थितियों को देखते हुए सरकार ने इस बार 2% की ही वृद्धि की है।
महंगाई भत्ते की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
जुलाई 2024: 3% वृद्धि (50% से 53%)
जनवरी 2025: 2% वृद्धि (53% से 55%)
यह फैसला 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले आया है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। महंगाई दर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति में सुधार होगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।











