नैनो उर्वरक उपयोग आधारित किसान सभा जिला बिलासपुर संपन्न


इफको के तत्वावधान में हरदी सेवा सहकारी समिति जिला बिलासपुर में इफको नैनो उर्वरक उपयोग आधारित किसान सभा कार्यक्रम का आयोजन इफको के उप-प्रबंधक डॉएस.के.सिंह (कृषिसेवाएं) इफको रायपुर के उपस्थिती एवं समिति के अध्यक्ष श्रीरमन कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन इफको उपक्षेत्र प्रबंधक नवीन कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

नैनो उर्वरक उपयोग आधारित किसानसभा में लगभग 55 ग्रामीण कृषकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में इफको नैनो यूरिया तरल एवं नैनो डीएपीके उपयोग विधि, फसलोत्पादन में लाभ तथा पर्यावरण अनुकूलता पर विस्तृत जानकारी के साथ-साथ ही इफको के अन्य विशिष्ट उर्वरकों पर प्रकाश डालते हुए डॉएस.के. सिंह द्वारा मृदा उर्वरा शक्ती के महत्व पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम मेंचर्चा के दौरान ही रबी सीजन में लिए जाने वाली फसलों में नैनो डीएपी द्वारा बीज एवं जड़शोधन पर भी विस्तृत रुप से जानकारी उपस्थित किसानों को दिया। कार्यक्रम के दौरान ही उपस्थित किसानों को इफको के अन्य उत्पाद जल विलय उर्वरक, बायोकंपोजर एवं जैविक तरल की उपयोग विधि एवं फसल उत्पादन में महत्व पर विस्तृत जानकारी नवीन कुमार तिवारी द्वारा दिया गया एवं उन्होंने की जविक उर्वरकों के प्रयोग से पौधो में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश आदि पोष्क तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है। ड्रोन तकनीक के उपयोग और कृषि में इसके फायदों पर चर्चा की। कार्यकर्म का समापन इफको क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। इफको की यह पहल किसानों को टिकाऊ खेती के लिए नई तकनीक और उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरुक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।











