पशुपालनराज्य

कामधेनु विश्वविद्यालय में पशुधन एवं कुक्कुट में उत्पादकता बढ़ाने के लिए पोषण स्ट्रेटजी पर कार्यशाला का आयोजन

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत संचालित पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के पशु-पोषण विभाग द्वारा 10 दिसंबर 2024 को सेंट्रल जोन आफ आन्सी तथा सीजी कास्ट के संयुक्त तत्वाधान में पशुधन एवं कुक्कुट में उत्पादकता बढ़ाने के लिए पोषण स्ट्रेटजी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया था रहा है। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर.बी.सिंह के मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है इस कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ.एम.के.गेंदले तथा सह-आयोजन सचिव डॉ.मीनू दुबे हैं। आयोजन सचिव डॉ.एम.के.गेंदले ने इस कार्यशाला के बारे में बताया कि राज्य शासन के पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, शोध स्कॉलर, स्नातकोत्तर, प्रगतिशील कृषक, अंतरप्रेन्यूर, फीड, मशीन एवं इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर एवं डीलर तथा पशुपोषण क्षेत्र एवं इनसे जुड़े लोग अपने वैज्ञानिक एवं तकनीक के बारे में व्यापक चर्चा करेंगे।

इस कार्यशाला में वैज्ञानिक चर्चा, किसान गोष्ठी, खुली चर्चा, एक्सपर्ट एवं स्टेकहोल्डर के बीच कोलैबोरेशन किया जावेगा। इससे पशुधन उत्पादन, पशुपोषण एवं पशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर राज्य के पशुधन विकास एवं उत्पादन में बढ़ोतरी कर पशुपालकों की आय में वृद्धि की जा सके। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ.यू.सी. शर्मा अध्यक्ष वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया, कुलपति डॉ.एन.वी.पाटील महाराष्ट्र एनिमल फिशरीज साइंस यूनिवर्सिटी नागपुर एवं कुलपति डॉ.जे.वी रमन्ना श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी तिरूपति, निदेशक डॉ.ए.साहू, निदेशक डॉ. पंकज कौशल, वैज्ञानिक, पशु चिकित्सक, पशु पोषण विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शोधकर्ता एवं विद्यार्थीगण की उपस्थिति रहेगी।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button