राज्य

संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, अब 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की ओर से राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता की घोषणा करने पर संयुक्त मोर्चा की ओर से संयोजक अनिल शुक्ला,महेंद्र सिंह राजपूत,संजय सिंह, ओ पी शर्मा ,तीरथलाल सेन , बालकृष्ण साहू,जितेंद्र सिंह ठाकुर,अशोक कुमार नावरे,भोला राम किर,सूरज प्रसाद देवांगन, संजय तिवारी,आशीष सिंह ठाकुर ने मंत्रालय में वित मंत्री ओ पी चौधरी, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर संयुक्त मोर्चा की ओर धन्यवाद देते हुए मांग किया कि चार प्रतिशत डीए कर्मचारियों को देय तिथि 1 जनवरी 2024 से प्रदान कर एरियर्स राशि कर्मचारियों के कर्मचारियों की जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाय।

उल्लेखनीय है आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की है। सीएम साय ने हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि दीवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जा रहा है। इस समय उन्हें 46 प्रतिशत डीए मिल रहा है जिसे बढ़ाकर केंद्र की तर्ज पर 50 प्रतिशत किया जा रहा है, बढ़े हुए महंगाई भत्ता का लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को 1 अक्टूबर से मिलेगा|

 

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button