राज्य
स्कूल सफाई कर्मचारियों का 2 अक्टूबर 2024 को होने वाला हड़ताल स्थगित
4 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय में आगामी आन्दोलन की रणनीति तैयार की जावेगी


छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 14 वर्षों से 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी सफाई का काम कर रहे हैं l कर्मचारियों की लंबित मांग पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान करते हुए चपरासी के पदों में समायोजित किए जाने को लेकर 2 अक्टूबर 2024 से काम बंद हड़ताल मे जाने वाले थे जिसे स्थगित किया गया है।

साथ ही 4 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें हड़ताल की रणनीति के संबंध में तारीख तय किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप वर्मा ने दी है|









