

बालोद : बालोद हरेली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा (AGM) दिनांक 24 तारीख को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और स्थानीय प्रशासन से जुड़े अनेक वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक के दौरान कंपनी की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि विकास से जुड़ी भावी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एस.ए.डी.ओ. (SADO) प्रीति सूर्यवंशी, और सहायक प्रोग्रामर ऑफिसर श्री सोनमराज राजपूत, कृषि व पशुपालन विशेषज्ञ पशु चिकित्सा अधिकारी (विकासखंड गुंडरदेही) डॉ. जे.डी. कौशल, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री के.एल. साहू, और कृषि विज्ञान केंद्र (अंजोरा) के विषय वस्तु विशेषज्ञ अधिकारी श्री बलदेव अग्रवाल, उद्यानिकी व वन विभाग के ग्रामीण उद्यान अधिकारी (झलमला बालोद) श्री बी.के. साहू तथा वन विभाग बालोद के फील्ड ऑफिसर श्री भूषण लाल निषाद थे| इसी प्रकार जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत गुंडरदेही की जनपद सदस्य ममता सेन, ग्राम नोगरी के सरपंच श्री रोशन सोनवानी, और ग्राम पैरी के भूतपूर्व सरपंच रूपम देशमुख सम्मिलित हुए|




कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और किसान सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया गया।










