डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार” हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
कृषि के क्षेत्र में नवचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दिया जाता है यह पुरस्कार


छ.ग. शासन, कृषि विभाग के अधिसूचना क्रमांक / 4326 /कृषि / 2001 रायपुर, दिनांक 17.10.2001 एवं अधिसूचना क्रमांक / 2310 / बी-6-26/2004/14-2 दिनांक 08 जून, 2007 तथा पत्र क्रमांक / 2607 / एफ-6-26 / पुर. / 2004/14-2 रायपुर, दिनांक 08.07.2011 द्वारा दी गई सहमति तथा अधिसूचना क्र / 1128 / बी-6-26 / खू. ब. / 2015 / 14-2 दिनांक 08.06.2015 द्वारा किये गये संशोधन अनुसार वर्ष 2026 हेतु “डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार” के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
आवेदन पत्र संबंधित जिला के उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि, कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। अंतिम तिथि के बाद दंडो प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा ।
उक्त सूचना की संपूर्ण जानकारी कृषि विभाग के वेबसाईट (Website) – www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है ।










