राज्य

एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अब 30 नवम्बर तक

रायपुर, 26 नवंबर 2025 : राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी हेतु ‘एकीकृत किसान पोर्टल’ में कृषकों के पंजीयन की तिथि में 30 नवंबर तक वृद्धि कर दी गई है। जारी आदेशानुसार पंजीयन तथा पंजीकृत फसल या रकबे में संशोधन की कार्यवाही हेतु 30 नवम्बर तक समस्त समितियों में लॉगिन की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। अब जिले के किसानों का कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल, रकबे का पंजीयन कार्य 30 नवम्बर तक किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 अथवा खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button