राज्य

छत्तीसगढ़ के शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 20 जून 2025 : संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून 2025 से 25 जून 2025 रात 11.59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन होगी तथा आवेदन के पूर्व अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो।

आवेदक अपनी संस्था अथवा व्यवसाय की प्राथमिकता और अन्य विवरणों में सुधार केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कर सकते हैं। समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं अथवा वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button