राज्य

कम मेहनत, कम लागत, बंपर मुनाफा: पाम ऑयल खेती से बदलें किस्मत

9 जून को ऑयल पाम पौधरोपण का शुभारंभ

रायपुर | खेती में कम मेहनत और कम खर्च में ज्यादा कमाई का सपना अब सच हो रहा है। पाम ऑयल यानी पाम तेल की खेती किसानों के लिए वरदान बनती जा रही है। बीजापुर जिले के ग्राम रेड्डी में विगत 9 जून को ऑयल पाम पौधरोपण का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रियूनिक एशिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के डायरेक्टर डॉ. प्रसाद राव पासम, उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री राम चंद्र राव और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्राम रेड्डी के किसान श्री रतनैया मरकाम और श्री संजय हेमला के खेत में कुल 286 ऑयल पाम पौधे लगाए गए। पौधारोपण का यह कार्य भारत सरकार की नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पाम योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

इस योजनांतर्गत किसानों को सिर्फ पौधे ही नहीं, बल्कि उनके रखरखाव, बीच में दूसरी फसल लेने, बोरवेल और बिजली पंप जैसी सुविधाओं के लिए भी सरकारी अनुदान दिया जाता है। खास बात यह है कि ऑयल पाम से प्रति हेक्टेयर 3 से 4 लाख रुपए तक की सालाना आय प्राप्त की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर इस योजना की जानकारी दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए जिले के इच्छुक किसान अपने नजदीकी उद्यान रोपणी कार्यालय जैसे बैदरगुड़ा, पामलवाया (बीजापुर), गौराबेड़ा (भैरमगढ़), उसूर और पेगड़ापल्ली (भोपालपट्टनम) में संपर्क कर सकते हैं।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button