राज्य

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आज

खाद-बीज की उपलब्धता, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण एवं उद्यानिकी की प्रगति सहित केन्द्र और राज्य परिवर्तित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे

रायपुर, 16 जून 2025 : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 16 जून को सवेरे 10 बजे से बैठक आहूत की गई है। बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाऊस में रखी गई है।

कृषि मंत्री श्री नेताम बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, सुशासन तिहार से प्राप्त आवेदनों का निराकरण एवं उद्यानिकी विभाग की प्रगति सहित केन्द्र  और राज्य परिवर्तित योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में संचालक कृषि, संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक, राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड के प्रबंध संचालक सहित, संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालकों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button