राज्य

पॉलीटेक्निक संविदा व्याख्याता हुए नियमित

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग 1 मई को जारी किया आदेश

रायपुर | कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर ने संचालनालय, तकनीकी शिक्षा के अधीन शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में वर्षों से कार्यरत 73 संविदा व्याख्याताओं को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर नियमित करने का आदेश कर दिया है|

संचालनालय, तकनीकी शिक्षा के अधीन शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संविदा पर नियुक्त किये गये व्याख्याताओं को माननीय उच्च न्यायालय (युगल पीठ) में दायर रिट अपील क्र. 14/2017 में पारित आदेश दिनांक 07.12.2018 एवं माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर सिविल अपील क्रमांक 8097-8122/2024 (एस.एल.पी. क्रमांक 7864-7889/2019) में पारित आदेश दिनांक 22.08.2024 के अनुपालन में विशेष प्रकरण के रूप में मंत्रि-परिषद निर्णय दिनांक 22.02.2025 के आयटम क्रमांक 22.17 में हुये निर्णय के अनुसार 73 संविदा व्याख्याताओं को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-9A में नियुक्त करते हुए उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में पदस्थ करने का आदेश जरी किया है |

विस्तृत आदेश के लिए निचे लिंक पर क्लीक कर देख सकते है :

Poly Sanvida Regularization order

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button