राज्य

इफको नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी. आधारित किसान दिवस

ग्राम मढियापार, जिला - दुर्ग मे

दिनांक 21/04/2025 को ग्राम मढियापार, जिला – दुर्ग मे किसान श्री यशवंत साहू के खेत मे भिंडी फसल मे नैनो उर्वरक आधारित किसान- दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे डॉ. एस. के. सिंह, उप – महाप्रबंधक इफको रायपुर तथा 40 से अधिक महिला व पुरुष कृषको ने भाग लिया। कृषक श्री यशवंत साहू के भिंडी के प्रक्षेत्र मे नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी के प्रयोग से तथा पारम्परिक उर्वरको के आधे प्रयोग से बेहतर उपज लिया जा सका। जिसे गांव के अन्य कृषको को भ्रमण कराया व नैनो उर्वरको के प्रयोग हेतू प्रोत्साहित किया गया। सभा में आये सभी किसानों ने परिणाम को उत्तम पाया ।

डॉ एस. के. सिंह ने नैनो उत्पादों के उपयोग विधि, उपयोग के उचित समय व नैनो उर्वरको की प्रसंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पारम्परिक उर्वरको के दुष्परिणाम को बताते हुए नैनो उर्वरक के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश गाँधी, उप – प्रबंधक प्रक्षेत्र इफको दुर्ग ने किया एवं कार्यक्रम के आयोजन में श्री नोवल देशमुख (एस.एस.ए. दुर्ग ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही । इफको के अन्य उत्पाद जैव – उर्वरक, सागरिका, जैव – अपघाटक के विषय मे किसान भाइयो को विस्तार से बताया। आने वाले खरीफ के फसलों में सभी किसान भाईयों को संतुलित खाद साथ नैनो उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी गई ।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button