पोटाकेबिन अनियमित कर्मचारी बैठक छिंदगढ़ सुकमा में आयोजित
13 अप्रैल को रायपुर में आयोजित जंगी प्रदर्शन में होंगे सम्मिलित


पोटाकेबिन अनुदेशक/भृत्य कल्याण संघ बस्तर संभाग द्वारा दिनांक 17.03.2025 को ब्लाक छिन्दगढ़ जिला सुकमा में संभागीय बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हुंगाराम मरकाम, उम्मीदवार सदस्य जिला पंचायत सुकमा उपस्थित थे| बैठक में अपनी मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आयोजित जंगी प्रदर्शन में सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया| बैठक में विभिन्न पदाधिकारी सहित 100 से अधिक पोटाकेबिन अनियमित कर्मचारी उपस्थित रहे|

बस्तर संभाग में नक्सल से प्रभावित बच्चों के समुचित शिक्षा हेतु छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 34, दंतेवाडा में 17, सुकमा में 18 एवं नारायणपुर में 2 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय (पोटा केबिन) संचालित है| इनमें 1500 से अधिक भृत्य/चौकीदार, रसोइया सहायक, मुख्य रसोइया अंशकालीन शिक्षक विगत अनेक वर्षों (2011) से कार्यरत है| ये विद्यालय बस्तर के अत्यंत दुर्गम एवं सुरक्षा के दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में है जहाँ इस क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक का शिक्षा दिया जाता है तथा जहाँ नियमित कर्मचारी कार्य नहीं करना चाहता है| चूँकि यह विद्यालय आवासीय है इसलिए उक्त अनियमित कर्मचारियों को विद्यालय परिसर में रहकर 24 घंटे सेवाएँ देना होता है|
वर्तमान में भृत्य/चौकीदार, रसोइया सहायक को रु.12000,, मुख्य रसोइया को रु.13500 एवं अंशकालीन शिक्षक को रु.10000, मानदेय दिया जा रहा है, जो अत्यंत कम है| अत्यंत कम वेतन होने से इन कर्मचारियों को आर्थिक, मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है|
प्रतिमाह सम्मान जनक वेतन के साथ पोटाकेबिन अनियमित कर्मचारियों को नियमित किये जाने माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध है|
बैठक में श्री नारायण मरकाम कार्यकारी अध्यक्ष, श्री राजू सोढ़ी उपाध्यक्ष, श्री दिनेश्वरी पोटाई सचिव, श्री विष्णु डेरा कोषाध्यक्ष, सुनीता कश्यप सह सचिव, सहदेव मांडवी, संगठन मंत्री, विनोद कोस्सा मिडिया प्रभारी, अजय पुजारी जिला अध्यक्ष बीजापुर, लखु राम पोडियम जिला अध्यक्ष दंतेवाडा, अवदेश कुहराम जिला अध्यक्ष सुकमा, राजकिशोर बघेल जिला अध्यक्ष नारायण पुर सहित समस्त ब्लाक अध्यक्ष सहित 100 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे|









