राज्य

जिला कृषि अधिकरी संगोष्ठी कार्यक्रम, बलरामपुर

इफको का पहल

बलरामपुर 11 मार्च 2025 : जिला बलरामपुर में जिले के कृषि अधिकारियो के लिए इफको द्वारा नैनो उर्वरक उपयोग पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विपणन अधिकारी श्रीमति पूजा करकेटा, एवं उप पंजीयक श्री एल.के. पैकरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इफको के उपमहाप्रबंधक जिला सरगुजा के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर.के.एस. राठौर उपस्थित रहे। जिला कृषि अधिकारी संगोष्ठी कार्यक्रम में इफको राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जिला बलरामपुर के सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित अन्य कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारीयो को इफको के गतिविधियों एवं इफको के नैनो उत्पाद जैसे- नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, तरल कंसोर्टिया एवं सागरिका के लाभ एवं उपयोग विधि एवं फसल उत्पादन में इसके महत्व तथा नैनो उर्वरको के पर्यावरण के अनुकुलता पर विस्तृत जानकारी दिया गया।

इफको के राज्य विपणन प्रबंधक एवं जिले के समस्त अधिकारीयो के साथ मैदानी स्तर पर नैनो उर्वरको को लेकर सवाल जवाब हुए। साथ ही आगामी खरीफ में नैनो उत्पाद की विक्रय योजना बनाई गयी, एवं नैनो उर्वरको को बढ़ावा देने की सभी विभागीय अधिकारियों में प्रतिबद्धता व्यक्त की। कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रशिक्षण नैनो उर्वरकों की बिक्री संवर्धन में सार्थक साबित होगा एैसा विश्वास है। अंत में सभी प्रतिभागी एवं अधिकारीगण का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button