अंतर्राष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

जापान के ओसामु सुजुकी सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 हस्तियों को पद्म भूषण 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

कला के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के श्री पंडी राम मंडावी को मिला पद्मश्री

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है।

दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा, जापान के ओसामु सुजुकी सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। दिवंगत गजल गायक पंकज उधास सहित 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान देने का ऐलान किया गया है। इनके अलावा 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है।

‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति ने 1 युगल मामले (युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 139 पद्म पुरस्कारों के सम्मान को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पार वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/ पीआईओ /ओसीआई श्रेणी से 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत

वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति ने 1 युगल मामले (युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 139 पद्म पुरस्कारों के सम्मान को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/ पीआईओ /ओसीआई श्रेणी से 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

पूरी सूची देखिए

Award_2025

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button