राज्य

गणतंत्र दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 25 जनवरी 2025 : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ ने पुलिस सेवा श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 वीरता पदक (Gallantry Medal) अर्जित किए। यह राज्य के सुरक्षा बलों की निष्ठा, समर्पण और बहादुरी का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” (PSM) और 10 अधिकारियों को “सराहनीय सेवा पदक” (MSM) से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, पुलिस सेवा में राज्य ने इस बार 22 पुरस्कार हासिल किए, जो इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक गौरवपूर्ण स्थान प्रदान करते हैं।

होम गार्ड और सिविल डिफेंस श्रेणी में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी पहचान दर्ज कराई, जहां राज्य के एक अधिकारी को “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और आपात सेवाओं में दिए गए योगदान की सराहना करता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने राज्य को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा उनमें –

पुलिस वीरता पदक से सम्मानित :- 
1. श्री लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला बस्तर, हाल-जिला कबीरधाम ।
2. श्री भुनेश्वर साहू, उप निरीक्षक, जिला बस्तर हाल निरीक्षक जिला रायपुर।
3. श्री संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
4. श्री बुधराम कोरसा, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
5. श्री कमलेश मरकाम, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
6. श्रीमती अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
7. श्री दिनेश भास्कर, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
8. श्री चैतराम गुरूपंच, उप निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
9. श्री हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
10. श्री प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
11. श्री मनोज पुनेम, आरक्षक हाल प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित:-
1. श्री महेश राम साहू, निरीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित :-
1.    श्री ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, अति. पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर।
2. श्री अनिल कुमार कश्यप, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
3. श्री हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
4. श्री नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमाण्डर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई-दुर्ग।
5. श्री वली मोहम्मद, निरीक्षक-अ, योजना/प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा
रायपुर।
6. श्री समैया चिपनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, जिला-बीजापुर।
7. श्री सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
8. श्री तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना रावघाट, जिला-कांकेर।
9. श्री हरिशचंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव।
10. श्री सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button