कृषि एवम संबद्ध क्षेत्रपशुपालनराज्य

“मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में तीन दिवसीय प्रशिक्षण” संपन्न

बीजापुर जिले के 35 पशु सखी एवं किसान सम्मिलित हुए

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बीजापुर जिले के 35 पशु सखी एवं किसानों को ,”मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में तीन दिवसीय प्रशिक्षण” का आज 06 दिसंबर 2024 को मुख्य अतिथि कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह , विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ पशुधन विकास अभिकरण,विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता डॉ. संजय शाक्य, केवीके के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ वी एन खूने, प्रशिक्षण आयोजक डॉ.रामचंद्र रामटेके, सहा.प्राध्यापक डॉ रजनी फ्लोरा कुजूर, डॉ सुभाष वर्मा , डॉ.आशुतोष, डॉ शिवेश, डॉ ओ पी दिनानी, डॉ प्रीति सिंह एवं प्राध्यापक गणों के उपस्थिति में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में सम्पन्न हुआ इसमें प्रदेश के बीजापुर जिले से आए 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जागृति कृष्णन एवम धन्यवाद ज्ञापन डॉ सब्बीर अनंत के द्वारा किया गया।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button