कृषि

प्रदेश में चालू रबी सीजन में 18.60 लाख हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बोनी

रबी फसल के लिए किसानों को मिला 1026 करोड़ रूपए का कृषि ऋण

रायपुर, 02 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ में 18.60 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कुल बोनी का 97 प्रतिशत है। खरीफ सीजन की तरह रबी सीजन के लिए भी राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण का भी प्रावधान किया गया है। अब तक किसानों को रबी फसल के लिए लगभग 1026 करोड़ रूपए की ऋण राशि प्रदाय किया जा चुका है।

 रबी फसल के लिए इस वर्ष एक लाख 29 हजार 717 क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध अब तक एक लाख 18 हजार 592 क्विंटल बीज का भण्डारण कर एक लाख 11 हजार 827 क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जो भण्डारण का 94 प्रतिशत है।

इसी प्रकार रबी फसल के लिए राज्य में 5.68 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण करने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 12.11 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण कर 4.63 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया गया है, जो कुल भण्डारण का 38 प्रतिशत है।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button