Uncategorizedराज्य

प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने नियमितीकरण अभ्यावेदन को किया अमान्य

36 रिट याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नियमितीकरण करने दिया था निर्णय

लोक निर्माण विभाग में दिनांक 31.12.1997 के बाद से कार्यरत 100 से अधिक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों/श्रमिकों के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष नियमितीकरण हेतु रिट याचिका दायर किया था| माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 10 वर्ष की सेवा उपरांत नियमितीकरण किये जाने हेतु विभिन्न 36 प्रकरणों पर नियमितीकरण हेतु आदेश पारित किया गया|

प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने अपने आदेश क्रमांक 37048152 /स्था./प्र.अ./24  दिनांक 23/05/2025 के माध्यम से कुछ प्रकरण न्यायलय के समक्ष विचाराधीन होने एवं दिनांक 31.12.1997 के पश्चात् कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण हेतु सामान्य प्रशासन विभाग से शासनादेश प्राप्त नहीं होने के कारण याचिकाकर्ताओं को वर्तमान स्थिति में नियमित किया जाना संभव नहीं है का हवाला देते हुए वर्तमान में दिनांक 31.12.1997 के पश्चात् से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों/श्रमिकों के नियमितिकरण के लिये कोई आदेश नहीं होने से याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन को अमान्य कर दिया गया है|

अधिक जानकारी हेतु पढ़े ;

PWD Regularization order

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button