कृषि एवम संबद्ध क्षेत्रराज्यराष्ट्रीय

नारायणपुर के दो किसानों को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली में 1 से 3 दिसंबर को आयोजित मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024 से छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले के किसान श्री चौतू राम यादव और श्री नीलकंठ नाग को सम्मानित किया गया। इन दोनों किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर के सहयोग से नवाचार और समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आय बढ़ाई।

श्री चौतू राम यादव (बांगडोंगरी) ने धान की खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, और केंचुआ खाद उत्पादन से आय के नए साधन विकसित किए। श्री नीलकंठ नाग (बेलगांव) ने धान के साथ सब्जी उत्पादन, मछली और बतख पालन को अपनाकर आर्थिक मजबूती हासिल की। यह सम्मान किसानों की मेहनत और नवाचार का प्रतीक है तथा अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नारायणपुर के इन किसानों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button