कृषिकृषि एवम संबद्ध क्षेत्र

एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों का पंजीयन अब 02 दिसम्बर तक

एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों का कैरीफारवर्ड, पंजीयन तथा पंजीकृत फसल, रकबे की पंजीयन की तिथि अब 02 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है। ज्ञात हो कि एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड, पंजीयन शेष रहने की जानकारी दी गई है। किसानों का कैरीफारवर्ड, पंजीयन तथा पंजीकृत फसल, रकबे में तिथि अनुसार संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान तहसील लॉगिन में किया जा रहा है। राजस्व ग्राम वनाधिकार पट्टा, वनग्राम एवं असर्वेक्षित ग्राम, डुबान क्षेत्र, संस्थागत, रेगहा, बटाईदार और लीज के कृषकों का कैरीफारवर्ड, पंजीयन शेष रहने पर अतिरिक्त समय दिए जाने की अपेक्षा की गई है।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button