राज्यराष्ट्रीय

गांधी जयंती को इफ्सेफ का सत्याग्रह गांधी चौक रायपुर में

इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाइज फेडरेशन(इफ्सेफ) के राष्ट्रीय आह्वान

इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाइज फेडरेशन(इफ्सेफ) के राष्ट्रीय आह्वान पर सभी राज्यों के राजधानी के जिला मुख्यालय पर चार सूत्रीय राष्ट्रीय मांग को लेकर गांधी जयंती पर मांगो की पूरा कराने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया जाएगा।

राष्ट्रीय मांग :

  1. पुरानी पेंशन को बहल किया जाय|
  2. एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान की तरह एक वेतनमान के लिए राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाय|
  3. आउट सोर्सिंग, संविदा, वर्क चार्ज कर्मचारी की प्रथा को समाप्त कर इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित/स्थाई किया जाय|
  4. सार्वजनिक संस्थान का निजीकरण बंद किया जाय तथा सभी पदों पैर नियमित भर्ती किया जाय |

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रांतीय संयोजक आलोक मिश्रा ने बताया की रायपुर के नगर निगम ऑफिस के पीछे गांधी चौक पर 2 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे इफ्सेफ से संबद्ध सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एकत्रित होकर एक घंटे का सत्याग्रह करेंगे तथा प्रधान मंत्री के नाम से ज्ञापन देंगे। इस कार्यक्रम में इफ्सेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला एवं ओ पी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Chhattisgarh Krishi Vaniki

’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ मासिक पत्रिका जो ग्रामीण एवं कृषि विकास पर आधारित है, जिसका प्रकाशन निरंतर रायपुर से किया जा रहा है ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ में तकनीकी आलेख एवं रचनात्मक समाचारों को प्रमुखता से स्थान दिया जाता है। इस पत्रिका का पाठक विशेष कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है तथा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी सशक्त माध्यम है। ’’छत्तीसगढ़ कृषि वानिकी’’ एक ऐसी पत्रिका है जो सुदूर अंचलों के किसानों को कृषि, वानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, वनोऔषधि आदि की नई तकनीकी जानकारी के साथ-साथ राज्य शासन की जनहितकारी नीतियों, निजी क्षेत्र के उद्यमियों के गतिविधियों/कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराती है।

Related Articles

Back to top button